छत्तीसगढ़

बृजमोहन अग्रवाल ने मंत्री पद पर ली शपथ, 2023 में 67 हजार वोटों के अंतराल से की जीत हासिल

Raipur  सीएम विष्णुदेव साय आज मंत्रिमंडल का विस्तार कर रहे हैं। जिसमें 9 विधायक राजभवन में मंत्री पद पर शपथ ले चुके हैं। साय के मंत्रिमंडल में रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल का नाम भी शामिल है। बृजमोहन अग्रवाल रायपुर दक्षिण से पिछले 8 बार के विधायक है। उन्होंने साल 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रह चुके महंत राम सुंदर दास को 67 हजार वोटों से हराया है। जिसके बाद आज मंत्री पद पर शपथ ले चुके हैं।

बृजमोहन अग्रवाल की पॉलिटिकल जर्नी

बृजमोहन अग्रवाल एलएलबी की डिग्री हासिल की है। उन्होंने अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत भाजपा की छात्र इकाई एबीवीपी से की है। जिसके बाद अविभाजित मध्य प्रदेश में भी राज्य मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ सरकार में तीन बार कैबिनेट मंत्री रहे हैं।

बृजमोहन अग्रवाल वर्ष 1981 और 1982 के दौरान वे छात्रसंघ के अध्यक्ष भी रहे. 1984 में वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बने. 1988 से 1990 तक वे भाजयुमो के युवा मंत्री भी रहे. 1990 में वे पहली बार मध्यप्रदेश विधानसभा में विधायक चुनकर आए. वे राज्य के सबसे युवा एमएलए थे. इसके बाद से 1993, 1998, 2003, 2008, 2013, 2018 और 2023 में वे विधायक चुने गए.

चुनाव प्रचार के दौरान हुई थी झूमा-झटकी

1990 में पहली बार विधायक बनने के बाद बृजमोहन अग्रवाल लगातार चुनाव जीतते रहें है। लगातार क्षेत्र में सक्रियता का फायदा उन्हें मिलता है। बृजमोहन अग्रवाल के खिलाफ कांग्रेस हर बार नए-नए प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारती रही है। इस बार दूधाधारी मठ के महंत राम सुंदर दास को बृजमोहन अग्रवाल के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा गया था। महंत राम सुंदर दास जांजगीर जिले की पामगढ़ विधानसभा और जैजैपुर विधानसभा सीट से पूर्व में विधायक रह चुके हैं। चुनाव प्रचार के दौरान बैजनाथ पारा में अग्रवाल के साथ कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झूमा झटकी भी कर दी। अपने ऊपर हमले की एफआईआर बृजमोहन अग्रवाल ने करवाई,जिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई थी। इस घटना के बाद लोगो का सिंपैथी वोट बृजमोहन को बड़ी मात्रा में मिला।

2023 में भारी अंतराल से जीते बृजमोहन

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से जीते बृजमोहन अग्रवाल को सभी 20 वार्डों में बढ़त मिली है। वार्डों में आठ में भाजपा और 12 में कांग्रेस पार्षद है। जबकि इस वार्ड में महापौर एजाज ढेबर, नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे का वार्ड भी आता है। इसके बाद भी किसी भी वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी महंत राम सुंदर दास को निर्णायक बढ़त नहीं मिली। नगर निगम सभापति के ब्राह्मण पारा में कांग्रेस को मात्र 55 वोट और भाजपा को 5000 वोट मिले। इसी तरह चांगोरा भाटा में बृजमोहन अग्रवाल को अच्छी बढ़त मिली। अग्रवाल ने रायपुर जिले की शहर दक्षिण विधानसभा सीट पर 1,09,263 मत हासिल किए और कांग्रेस के महंत रामसुंदर दास को 67,919 मतों के अंतर से हराया। महंत को 41,544 मत मिले

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button