छत्तीसगढ़रायपुर

बढ़ेगी धान खरीदी की तारीख,अब तक इतने धान की हुई खरीदी…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों से धान खरीदी की प्रक्रिया चल रही है। लेकिन इसके लिए निर्धारित तिथि के अनुसार अब केवल 4 दिन ही धान खरीदी का समय और बचा है। वहीं चुनावी साल और वादे को देखते हुए बड़ी संख्या में किसान अभी धान नहीं बेच पाए है। ऐसे में राज्य सरकार जल्द ही धान खरीदी की तिथि में बढ़ोतरी कर सकती है।

बता दें कि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों के हित में काम करने की बात कही है। छत्तीसगढ़ में अब तक 17 लाख किसानों से 69.12 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। इस वर्ष 130 लाख मिट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है।

बता दें कि, धान खरीदी के लिए 1 नवंबर से 31 दिसंबर तक का समय निर्धारित है। प्रदेश में 26 लाख 87 हजार किसान रजिस्टर्ड हैं। ऐसे मंे सरकार नई तारीख का जल्द ही ऐलान कर सकती है। पिछले दिनों से मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा था कि, किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदेंगे। जरूरत पड़ने पर समर्थन मूल्य में धान खरीदी की अवधि भी बढ़ाई जाएगी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button