हेल्थ

क्या पीरियड्स के दौरान सभी लड़कियों को पेट दर्द और ऐंठन की समस्या होती है? एक्सपर्ट से जानें

पीरियड्स के दौरान दर्द और ऐंठन का अनुभव होता है। लेकिन क्या सभी महिलाओं को इन लक्षणों से जूझना पड़ता है।

Stomach Pain and Cramps During Periods in Hindi: मासिक धर्म या पीरियड एक ऐसी स्थिति है, जिसमें योनि से रक्तस्त्राव होता है। इसे मासिक धर्म चक्र (Menstrual Cycle ) के रूप में जाना जाता है। मासिक धर्म चक्र 28-30 दिनों का होता है, जो 2-5 दिनों तक चलता है। पीरियड के दौरान महिलाओं को कई तरह की तकलीफों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान उन्हें दर्द, मतली और सिरदर्द हो सकता है। इतना ही नहीं, पीरियड्स के दिनों में महिलाओं को पेट दर्द और ऐंठन से भी परेशान होना पड़ता है। कुछ महिलाओं को असहनीय दर्द होता है, तो कुछ महिलाओं को हल्की पीड़ा होती है। लेकिन क्या पीरियड्स के दौरान सभी महिलाओं को पेट दर्द और ऐंठन की समस्या होती है? आइए, साई पॉलीक्लिनिक की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विभा बंसल से जानते हैं इस बारे में-

क्या पीरियड के दौरान सभी महिलाओं को पेट दर्द और ऐंठन होता है?- Does every girl have stomach pain and cramps during periods in hindi

आपको बता दें कि सभी महिलाएं अपने जीवनकाल में पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द का अनुभव जरूर करती हैं। मासिक धर्म चक्र के दौरान कुछ ही महिलाओं को दर्द नहीं होता है, इस दौरान ज्यादातर महिलाओं को दर्द और ऐंठन जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है। हालांकि, किसी को ज्यादा, तो किसी को कम दर्द का अनुभव हो सकता है। कुछ महिलाएं ऐसी हैं, जो दर्द की वजह से पीरियड्स के दौरान अपने रोजमर्रा के काम भी सही तरीके से नहीं कर पाती हैं। इसके अलावा, कुछ महिलाओं को सिर्फ पीरियड के पहले दिन दर्द रहता है, तो कुछ को 3-4 दिनों तक दर्द से परेशान रहना पड़ता है। यह दर्द और ऐंठन कष्टप्रद होती है।

इन लक्षणों का भी हो सकता है अनुभव

मासिक धर्म में दर्द और ऐंठन के अलावा, कुछ अन्य लक्षणों का भी अनुभव हो सकता है।

  • पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द
  • थकान, कमजोरी और आलस
  • पीठ के निचले हिस्से में दर्द
  • जांघों में दर्द
  • सिरदर्द
  • जी मिचलाना

पीरियड्स के दर्द को कम करने के उपाय- Tips to Get Relief of Periods Pain in Hindi

  • पीरियड्स के दर्द और ऐंठन को कम करने के लिए आप हीटिंग पैड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इसके लिए आप पेट और पीठ के निचले हिस्से की तेल से हल्की मालिश कर सकते हैं।
  • पीरियड के दर्द को कम करने के लिए हल्की एक्सरसाइज और व्यायाम करना भी फायदेमंद होता है।
  • मेडिटेशन और गहरी सांस लेने से भी दर्द और ऐंठन में आराम मिल सकता है।
  • इस दौरान धूम्रपान और शराब का सेवन कम मात्रा में करें।
  • अपनी डाइट में प्रोटीन और फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करें।पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button