हेल्थ

हाई ब्लड शुगर कम करने के लिए, सुबह खाली पेट पी लें इस पत्ते का जूस, गिरेगा शुगर लेवल

नई दिल्ली :  डायबिटीज की बीमारी को कंट्रोल में रखने के लिए आप आयुर्वेद में बताए गए तरीकों की मदद ले सकते हैं डायबिटीज या हाई ब्लड शुगर लेवल की समस्या इन दिनों अपने देश में तेजी से बढ़ रहा एक स्वास्थ्य संकट है।

क्योंकि, दुनियाभर में सबसे तेजी से डायबिटीज के मरीजों की संख्या हमारे देश में भी बढ़ते हुए दिखायी दे रही है। आंकड़ों के अनुसार, फिलहाल देश में 2 करोड़ से अधिक लोगों को डायबिटीज की बीमारी है और बहुत से लोग प्री-डायबिटीज लेवल पर भी हैं। जैसा कि डायबिटीज एक आजीवन रहनेवाली समस्या है और ये पूरी तरह से ठीक नहीं होती। ऐसे में लोग डायबिटीज का नाम सुनकर ही डर जाते हैं।

डायबिटीज में बढ़ जाता है इन ऑर्गन्स के खराब होने का रिस्क

डायबिटीज से बचाव जितना महत्वपूर्ण है उतना ही जरूरी है डायबिटीज की बीमारी हो जाने के बाद इसे सही तरीके से मैनेज करना। बता दें कि शरीर में बढ़े हुए ब्लड ग्लूकोज से पूरे शरीर को नुकसान होता है और इसीलिए, डायबिटीज के मरीजों में कुछ अन्य बीमारियों का रिस्क भी बहुत अधिक देखा जाता है। डायबिटीज पेशेंट्स में नसों और ब्लड वेसल्स के डैमेज होने का खतरा अधिक होता है। इसी तरह आंखों और किडनियों के खराब होने का रिस्क भी डायबिटीज मरीजों में अधिक देखा जाता है।

डायबिटीज की बीमारी को कंट्रोल में रखने के लिए आप आयुर्वेद में बताए गए तरीकों की मदद ले सकते हैं। जैसे नीम की पत्तियों का सेवन करने से भी डायबिटीज मैनेजमेंट में आसानी होती है। आइए जानें डायबिटीज में नीम का सेवन कैसे करना चाहिए।

डायबिटीज में नीम के पत्तों का सेवन करने के तरीके

सुबह खाली पेट नीम के कुछ ताजे पत्ते चबाएं और एक कप पानी पीएं।

एक कटोरी नीम की पत्तियां लें और उन्हें पानी से धोकर साफ करें।

इस थोड़े-से पानी के साथ मिक्सी में पीस लें और इस पेस्ट को आधा गिलास पानी में घोलें।

इस ड्रिंक को खाली पेट पीएं।

नीम का जूस पीने से शरीर में न्यूट्रिएंट्स को सोखने की क्षमता बढ़ती है और इससे ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकने में भी आसानी होती है।

नीम में मौजूद तत्व बॉडी को डिटॉक्स करते हैं जिससे टॉक्सिंस से होनेवाले नुकसान से आपका शरीर सुरक्षित रहता है। इससे बीमारियों और संक्रमण का रिस्क कम होता है।

नीम नेचुरली ब्लड प्युरीफिकेशन में मदद करता है जिससे स्किन पर ग्लो आता है।

नोट- हालांकि,नीम का सेवन करने से एसिडिटी और सिर दर्द जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसीलिए, नीम का सेवन करने से पहले आपको अपने डॉक्टर से बात करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button