आरंगछत्तीसगढ़रायपुर

आज से ‘राजा मोरध्वज महोत्सव’ का आगाज़ : दो दिन संस्कृति-आस्था-इतिहास का महाकुंभ, 16 को कुमार विश्वास करेंगे कविताओं से मंत्रमुग्ध

आरंग,  छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नगरी आरंग आज से दो दिवसीय ‘राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव’ की साक्षी बनने जा रही है। त्याग, सत्य और धर्म की परंपरा को समर्पित यह आयोजन प्रदेश के सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक बन गया है।

इस भव्य आयोजन की परिकल्पना और नेतृत्व क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया है, जिनके प्रयासों से आरंग को एक बार फिर प्रदेश के सांस्कृतिक मानचित्र पर विशिष्ट पहचान मिल रही है।

सीएम साय करेंगे समापन, पूरा मंत्रिमंडल रहेगा मौजूद

महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं उपस्थित रहेंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा समेत पूरा मंत्रिमंडल कार्यक्रम में शामिल होगा।

शोभायात्रा से होगा शुभारंभ

15 जनवरी को प्रथम दिवस पर चंडी मंदिर से बाबा बागेश्वरनाथ और वेद माता गायत्री की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए इंडोर स्टेडियम परिसर पहुँचेगी। इसके बाद पूजा-अर्चना के साथ महोत्सव का विधिवत शुभारंभ होगा।

शाम को

  • सुवा नृत्य पार्टी (कोसमखुटा),
  • पंथी पार्टी (कुटेशर),
  • इतिहासकारों का व्याख्यान,
  • राजा मोरध्वज की झांकी,
  • सम्मान समारोह और रात्रि 9 बजे से छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय लोक गायक सुनील सोनी की शानदार प्रस्तुति होगी।

16 जनवरी को कुमार विश्वास का काव्य पाठ

दूसरे दिन प्रातः गायत्री यज्ञ-हवन के बाद स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होंगी। शाम को लोरीक-चंदा नृत्य नाट्य और राजा मोरध्वज की झांकी के बाद

रात्रि 8 बजे से देश के प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

गुरु खुशवंत साहेब का बड़ा संदेश

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि “यह महोत्सव केवल आयोजन नहीं, बल्कि आरंग की पहचान, इतिहास और आत्मसम्मान का उत्सव है। राजा मोरध्वज की गाथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।”

संस्कृति, आस्था और इतिहास का संगम

इस आयोजन के माध्यम से

  • बाबा बागेश्वरनाथ धाम,
  • मांडदेवल जैन मंदिर,
  • भंडारपूरी धाम,
  • माता कौशल्या धाम

जैसे आरंग के ऐतिहासिक स्थलों की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊँचाई मिलने जा रही है।

महोत्सव समिति ने लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बनें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button