छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की 151 पदों पर होगी भर्तियां, व्याख्याता से लेकर शिक्षक व कर्मचारियों की होग भर्तियां, जानिये वेतन…

रायपुर : रायपुर जिले के शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। जिले के 31 स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालयों में विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 151 संविदा पदों को भरा जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है, जिससे उम्मीदवार घर बैठे ही आवेदन कर सकेंगे।

प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, आवेदन 20 फरवरी 2026 से प्रारंभ हो चुके हैं। अभ्यर्थी 20 मार्च 2026 दोपहर 12 बजे तक गूगल फॉर्म के माध्यम से अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

भर्ती के अंतर्गत कई शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पद शामिल किए गए हैं। व्याख्याता  पद के लिए हिन्दी, गणित, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, जीवविज्ञान, वाणिज्य, भौतिकी और रसायन जैसे विषय निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा प्रधान पाठक , शिक्षक  – अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, गणित एवं विज्ञान, कम्प्यूटर शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, सहायक शिक्षक एवं सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला, ग्रंथपाल, सहायक ग्रेड-3, भृत्य और चौकीदार जैसे पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी।

योग्यता की बात करें तो व्याख्याता पदों के लिए संबंधित विषय में स्नातकोत्तर उपाधि (द्वितीय श्रेणी) के साथ बी.एड अनिवार्य रखा गया है। शिक्षक पदों के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक उपाधि और डी.एड/बी.एड/डी.एल.एड के साथ TET उत्तीर्ण होना जरूरी है। कम्प्यूटर शिक्षक के लिए कम्प्यूटर साइंस, आईटी या कम्प्यूटर एप्लीकेशन में स्नातक योग्यता मांगी गई है। वहीं ग्रंथपाल के लिए स्नातक एवं बी.लिब तथा सहायक ग्रेड-3 के लिए हायर सेकेंडरी और कम्प्यूटर डिप्लोमा अनिवार्य किया गया है। भृत्य एवं चौकीदार पदों के लिए न्यूनतम आठवीं उत्तीर्ण योग्यता निर्धारित है।

मानदेय की दृष्टि से भी पद आकर्षक माने जा रहे हैं। व्याख्याता पद के लिए ₹38,100, शिक्षक के लिए ₹35,400, सहायक शिक्षक एवं ग्रंथपाल के लिए ₹25,300, सहायक ग्रेड-3 के लिए ₹22,400 तथा भृत्य एवं चौकीदार के लिए ₹15,600 प्रतिमाह मानदेय तय किया गया है।

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल रखी गई है। अभ्यर्थी केवल गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन लिंक https://forms.gle/nHLLo6ERcgfAosmh9 पर उपलब्ध है। भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन, पदवार विवरण एवं अन्य आवश्यक जानकारी रायपुर जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://raipur.gov.in/ पर देखी जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button