
5 लाख कर्मचारियों को केशलेस चिकित्सा लाभ देने पर मुख्य मंत्री को आभार- संघ
आरंग : आरंग छत्तीसगढ़ के सभी कर्मचारियों को केशलेस चिकित्सा की लाभ देने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी,वित्त मंत्री ओ पी चौधरी,उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, स्वास्थ सचिव अमित कटारिया का संघ ने आभार व्यक्त किया है
कर्मचारी किसी दुर्घटना, बीमारी का इलाज करवाने मे चिकित्सा सुविधा की प्रकिया जटिल होने के कारण से अस्पताल में भर्ती मरीज के ईलाज हेतु परिवार जनो को जेवर, जमीन,गिरवी रखकर व कर्ज लेकर किया जाता है यह बात महत्वपूर्ण है की इस समयावधि में कर्मचारी (मरीज) को वेतन राशि भी नही मिलती जो बहुत बड़ी संकट का समय होता है कर्ज लेकर स्वस्थ होने के बाद अपने इलाज की राशि प्राप्त करने विभिन्न प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है इस प्रकार की समस्या से बचने हेतु केशलेस चिकित्सा का लाभ देने पर केशलेस चिकित्सा कर्मचारी प्रदेश अध्यक्ष उषा चंद्राकर, संरक्षक राकेश कुमार, विनोद सिंह, रमेश कुमार नेगी, लिखेश वर्मा, विजय कोचेन्द् मंजुलता शोरी दिलेश्वर् साव आजु राम सिन्हा पीयूष कुमार गुप्ता,राजकुमार दीपक, पं छत्रधर दीवान, संतराम साहू, धनेश बघेल, विष्णु सेन,केशव डहरिया, पीतांबर मानिकपुरी, खेदुराम चंद्राकर, संतोष साहू, प्रदीप धुरंधर, तेजराम साहू, तुलाराम पाल, छोटू राम साहू, वीरेंद्र टंडन, राजकुमार नारंग, प्रदीप धुरंधर, भोजराम साहू, प्रेम लाल साहू, एम आर साहू, लक्षमण साहू, मनिहार साहू, पेमन साहू, भास्कर यादव, भारत, ओंकार वर्मा, सुनील, व समस्त कर्मचारियों केशलेस चिकित्सा देने पर राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है।



