छत्तीसगढ़सूरजपुर

वनकर्मी से मारपीट, महिला मित्र संग दिखे फॉरेस्ट गार्ड

सूरजपुर : सूरजपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक फॉरेस्ट गार्ड को ग्रामीण युवकों ने नर्सरी परिसर में उसकी महिला मित्र के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि फॉरेस्ट गार्ड अपनी महिला मित्र के साथ नर्सरी परिसर में मौजूद था, तभी कुछ ग्रामीण युवक वहां पहुंच गए और उसे पकड़ लिया। आरोप है कि युवकों ने महिला के सामने ही गार्ड के साथ डंडे और बेल्ट से मारपीट की। इस दौरान उन्होंने घटना का वीडियो भी बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया।

वायरल वीडियो में फॉरेस्ट गार्ड वर्दी में नजर आ रहा है और कुछ युवक उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि उससे जबरन डांस कराया गया।

फिलहाल, इस मामले में पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रशासन द्वारा वीडियो की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button