छत्तीसगढ़रायपुर

मंच पर गूंजेगी शहनाई, खुद दूल्हा बनेंगे बेमेतरा MLA दीपेश साहू…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार कोई वर्तमान विधायक VIP कल्चर और फिजूलखर्ची से दूर रहकर विवाह पर सादगी की मिसाल पेश कर रहा है। बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के BJP MLA दीपेश साहू द्वारा 31 मई को जिला मुख्यालय स्थित बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित होने वाले शासकीय ‘मुख्यमंत्री कन्यादान सामूहिक विवाह योजना’ के तहत खुद शादी के बंधन में बंधेंगे।

MLA दीपेश, तरूणा साहू के साथ अपने दांपत्य जीवन की नई पारी की शुरुआत करेंगे। बेसिक स्कूल मैदान में MLA दीपेश और तरूणा साहू के साथ  23 अन्य गरीब व जरूरतमंद जोड़े भी परिणय सूत्र में बंधेंगे। इस खास आयोजन में सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विशेष रूप से शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद देंगे।

उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद विजय बघेल, उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा सहित प्रदेश मंत्रिमंडल के कई सदस्य और अन्य विधायक भी इस अनूठे विवाह के साक्षी बनेंगे। एक जनप्रतिनिधि द्वारा सरकारी योजना के मंच पर सादगी से विवाह करना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button