क्राइमछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में महिला कांस्टेबल की अबरू तार-तार, आरोपी गिरफ्तार

जशपुर। जिले में एक महिला आरक्षक के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामना आया है। बताया गया है पुलिस कांस्टेबल महिला अपने घर में रात को सोई थी। इसी दौरान गांव के सचिव उसके घर में घुसा और अपनी हवास शांत की। हालांकि आरक्षक की शिकायत के बाद पुलिस ने पूरी मुस्तैदी से आरोपी सचिव को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामला कुनकुरी थाना इलाके का है, यहां एक गांव में महिला आरक्षक किराये से रहती है। 20-21 अप्रैल की दरमियान रात महिला आरक्षक ड्यूटी से लौटने के बाद रात में घर पर आराम कर रही थी। इसी दौरान बड़े चालाकी से गांव के सचिव युवती के घर पर प्रवेश किया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया।

दुष्कर्म की शिकार हुई महिला कांस्टेबल सुबह कुनकुरी थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की। इसके बाद मामले में खुद एसडीओपी ने गंभीरता से लेते हुए मुस्तैदी के साथ आरोपी सचिव जगदीश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

कुनकुरी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया था। जहाँ से उसे जेल दाखिल कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button