क्राइम

अस्पताल में कोरोना पीड़ित दो महिलाओं से दुष्कर्म, एक महिला की हुई मौत, मचा हड़कंप

भोपाल। कोरोना संक्रमित मरीजों को परिजनों से मिलने नहीं दिया जाता इसी बात का फायदा उठाने का हैरतअंगेज मामला भोपाल मेमोरियल अस्पताल में सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना पीड़ित महिलाओं के साथ रेप के 2 मामले यहां सामने आए हैं। इनमें से एक महिला की मौत हो गई।

पूरे मामले में पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध है चूंकि घटना के बाद भी उन्होंने परिजनों को सूचना नही दी। कहा जा रहा है कि मामलों की संख्या इससे अधिक भी हो सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीते अप्रैल महीने में भोपाल मेमोरियल अस्पताल में भोपाल के काजी कैम्प में रहने वाली एक महिला को कोरोना होने के बाद भर्ती किया गया था। एक स्टाफ पिछले महीने की 6 अप्रैल को सुबह चार बजे उसके कमरे में आया और बोला- चैकअप करना है फिर वह मरीज के पूरे शरीर में ऊपर से नीचे हाथ फेरने लगा। मरीज ने पूछा कि ये कौन सी जांच है।

इसके बाद वह उसे बाथरूम में ले गया और बोला- सलवार उतारो फिर प्राइवेट पार्ट्स में अश्लील हरकत करने लगा। महिला ने रोका तो वह उसे बाहर लेकर आया। फिर महिला के बेड पर आने के बाद शरीर छूने लगा और प्राइवेट पार्ट्स की जांच करने के नाम पर छेड़छाड़ करने लगा।

इसके बाद मरीज ने ये बात अस्पताल की कृष्णा बाई को बताई और फिर उन्होंने नर्सिंग स्टाफ सिस्टर जिंसी को जानकारी दी। पुलिस को बुलाया गया। आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद महिला की तबीयत खराब हो गई। उसे वेंटिलेटर पर ले जाया गया और उसकी मृत्यु हो गई। मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध है क्योंकि पुलिस ने घटना की एक महीने बाद तक महिला के परिवारजनों को घटना के बारे में नहीं बताया।

भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (BMHRC Hospital) प्रबंधन ने पुलिस को बताया कि ऐसी ही एक अन्य घटना 2 दिन पहले भी हुई थी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार आरोपी एक सफाई कर्मचारी है। उसने हॉस्पिटल में भर्ती कोरोनावायरस संक्रमित नर्सिंग छात्रा के साथ बलात्कार की कोशिश की थी। घटना 4 अप्रैल को रूम नंबर 4 की बताई गई है। तब सफाईकर्मी रात को करीब 3:45 बजे रूम में आया। उस वक्त नर्स साे रही थी।

नर्सिंग छात्रा आरोपी महिला की कलाई पकड़कर चैक करने लगा। महिला की नींद खुली और उसने सफाईकर्मी से पूछा- ये क्या कर रहे हो, इसपर वह चुप रहा और उसकी जांघ छूने लगा। थोड़ी देर बाद कपड़े उतारने लगा। इस पर महिला चिल्लाई तो वो मॉनिटर चैक करने लगा और चला गया। मरीज ने घटना की जानकारी वॉर्ड के स्टाफ को बताई। महिला ने बताया कि शख्स वहीं का कर्मचारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button