क्राइमछत्तीसगढ़

राजधानी में गृहमंत्री के साले के बेटे ने खेत में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। प्रदेश में आत्महत्या की घटनाओं में लगातार इज़ाफ़ा हो रहा है। राजनांदगांव में साहू दंपती की आत्महत्या मामले के बाद दुर्ग के उतई थाना इलाके से एक व्यक्ति के ख़ुदकुशी करने का मामला सामने आया है। सुसाइड करने वाला गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का रिश्तेदार बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक उतई के ग्राम मानिकचौरी में एक किसान का शव खेत में मिला। शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। मृतक की पहचान 45 साल के कुबेर सिंह साहू के रूप में की गई है। पुलिस और मृतक के पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि कुबेर के पिता गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के रिश्ते में साले लगते हैं। अब कुबेर ने खुदकुशी क्यों की? क्या कोई कर्ज था? या कोई और वजह? पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

उतई थाना प्रभारी नवी मोनिका पांडेय ने मीडिया को बताया कि इस मामले की जांच जारी है। परिजनों व अन्य के बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। कुबेर ने खेत में नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी की है। वह अपने साथ मोबाइल भी नहीं रखे था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की तो किसी ने खेत में शव को देखा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button