मंत्री डहरिया के कार्यालय आरंग में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का शहादत दिवस
आरंग। क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के स्थानीय कार्यालय आरंग में ब्लाक कांग्रेस कमेटी आरंग के तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शिनी श्रीमती इंदिरा गांधी का शहादत दिवस तथा भारत के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया तथा देश सेवा में दिये गये उनके योगदान को याद श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से कोमल सिंह साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस आरंग, भारती देवांगन अध्यक्ष शहर कांग्रेस आरंग, चंद्रशेखर चंद्राकर अध्यक्ष नगर पालिका आरंग, खिलेश्वर देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, भूषण साहू अध्यक्ष अपिव विभाग रायपुर ग्रामीण कांग्रेस, माखन कुर्रे जिला पंचायत सदस्य, थानसिंग साहू जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, शरद गुप्ता, दीपक देवांगन, समीर गोरी, राममोहन लोधी, गौरी बाई देवांगन, मंगलमूर्ति अग्रवाल, अब्दुल कादिर गोरी, राजेश्वरी साहू, भरत लोधी, डॉ. बिष्णु भारद्वाज, अनिल गुप्ता, डॉ. घनश्याम टंडन, लक्ष्मी नारायण लोधी, सीता राम साहू, भीम जलक्षत्री, गोपाल साहू, भूमिका ध्रुव, अमित जलक्षत्री, दिनेश्वर तंबोली, प्रद्युम्न शर्मा, तुलसी भाई पटेल, किसान भारद्वाज, खिलेश चेलक, पोषण साहू, रविकांत साहू, शांति लोधी, बाला राम निषाद, टिकेश्वर गिलहरे, तोरन लाल साहू, सलमान खान, लक्की कोसले, आदि उपस्थित थे।