छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में खैरागढ़ को कलाधानी के रूप में सजाएंगे और सवारेंगे: मुख्यमंत्री

राजनांदगांव । मुख्यमंत्री ने बुधवार को तीन दिवसीय खैरागढ़ महोत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने 6 करोड़ 51 लाख रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया तथा चिटफंड कंपनी के धोखाधड़ी के शिकार हुए राजनांदगांव जिले 17127 निवेशकों को एक करोड़ 57 लाख रूपए की राशि वापस लौटाई। मुख्यमंत्री बघेल ने राजनांदगांव जिले में 14 करोड़ 74 लाख रूपए की लागत से स्थापित 9 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का लोकार्पण भी किया।

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़ इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के संस्थापक खैरागढ़ के राजा वीरेन्द्र बहादुर सिंह और रानी पद्मावती देवी तथा राजकुमारी इंदिरा को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि संगीत के प्रति एक समर्पित भावना के साथ वर्ष 1956 में स्थापित इस विश्वविद्यालय ने देश-दुनिया में अपनी विशेष पहचान बनाई हैै।

उन्होंने खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के निर्माण एवं खैरागढ़ महोत्सव के लिए सभी को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि खैरागढ़ जिला निर्माण प्रक्रिया शुरू हो गई है और यहां पर ओएसडी की नियुक्ति भी कर दी गई है। साल्हेवारा को पूर्ण तहसील एवं जालबांधा को उप तहसील बनाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की गौरवशाली ऐतिहासिक संस्कृति, लोक संस्कृति एवं कला एवं संगीत को बढ़ाने की जरूरत है।

नवगठित खैरागढ़़-छुईखदान-गण्डई जिले को समृद्ध जिला और छत्तीसगढ़ राज्य की कलाधानी के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि बस्तर, सरगुजा, रायगढ़ एवं रायपुर में कला एवं संगीत का अध्ययन केन्द्र एवं शाखा होनी चाहिए। उन्होंने इसके लिए बजट में प्रावधान की बात कही।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button