आरंगछत्तीसगढ़रायपुर

ग्राम कुकरा में मनाया गया सुशासन दिवस एवं मोर आवास – मोर अधिकार कार्यक्रम

आरंग। आज 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न, छत्तीसगढ़ राज्य के संस्थापक श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म जयंती के अवसर पर ग्राम कुकरा में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया, साथ ही साथ भाजपा द्वारा चलाए जा रहे मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम भी संपन्न हुआ जिसमें उपस्थित समस्त नेताओ ने भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार की 15 वर्ष की उपलब्धियां,मोदी सरकार की उपलब्धियां एवं प्रदेश में भूपेश सरकार की नाकामी एवं भ्रष्टाचार को बताया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक संजय ढीढी ,नशा मुक्ति प्रदेश प्रभारी वेदराम मनहरे ,जिला महामंत्री श्याम नारंग ,मंडल अध्यक्ष कृष्णा वर्मा ,अशोक बंजारे सरपंच बाहनाकाडी,वेदराम खुटे महामंत्री विश्वदीपक बघेल,विश्वनाथ नायक,दीनदयाल साहू,धनी राम साहू,ईश्वरी साहू, पुसऊ साहू,हेमराज साहू भाजयुमो अध्यक्ष भूपेश साहू,चेतन टंडन,रवि वर्मा,जितेंद्र साहू एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button