छत्तीसगढ़

शक्कर कारखाना में काम करने के दौरान एक मजदूर की मशीन में फंसने से मौत…

कवर्धा, प्रवीण टाइगर जिले के पंडरिया स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल शक्कर कारखाना में काम करने के दौरान एक मजदूर की मशीन में फंसने से मौत हो गई। घटना के परिजनों ने नाराजगी जताते हुए प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे है।घटना की जांच करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम भी बनाई गई है। कलेक्टर ने शक्कर कारखाना के एमडी से पूरे घटना की जानकारी ली। कलेक्टर ने श्रम जिला अधिकारी को भी जांच करने कहा है। एमडी सतीश पाटले ने बताया कि यह घटना आज भोर सुबह की है। मृतक श्रमिक डेली विजेस पर कार्यरत था। घटना के बाद तत्कालीन सहायता के रूप में तत्काल 1 लाख रुपए चेक उनके परिजनों को दी गई है।

कलेक्टर ने कहा घटना से जुड़े सुरक्षा मानकों सहित सभी पहलुओं पर पूरी संवेदनशीलता के साथ जांच की जाएगी। नियमानुसार मृतक परिवार को सहायता की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button