बिलासपुर। पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने जिले में बड़े पैमाने पर निरीक्षकों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के तहत कोनी और मस्तूरी थाना प्रभारी समेत कुल 13 निरीक्षकों की नई पदस्थापना की गई है।
आदेश के अनुसार, रक्षित केंद्र में पदस्थ निरीक्षक जितेंद्र गुप्ता को कोनी थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक सलीम खाखा को मस्तूरी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मस्तूरी के वर्तमान थाना प्रभारी कृष्णचंद सिदार को थाना यातायात भेजा गया है, जबकि यातायात में पदस्थ निरीक्षक हेमवंत चंद्राकर को रक्षित केंद्र (लाइन) में पदस्थ किया गया है। वहीं कोनी थाना प्रभारी रहे निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय को कानून-व्यवस्था एवं एसटीएफ, सीएसपी कोतवाली अनुविभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी
- जितेंद्र गुप्ता – थाना प्रभारी, कोनी
- सलीम खाखा – थाना प्रभारी, मस्तूरी
- कृष्णचंद सिदार – थाना यातायात
- हेमवंत चंद्राकर – रक्षित केंद्र (लाइन)
- विवेक कुमार पाण्डेय – कानून-व्यवस्था एवं एसटीएफ, सीएसपी कोतवाली अनुविभाग
- कपिल देव चंद्रा – कानून-व्यवस्था, चकरभाठा अनुविभाग
- नरेश चौहान – कानून-व्यवस्था, सरकंडा अनुविभाग
- सतीश कुमार साहू – कानून-व्यवस्था, कोटा अनुविभाग
- मनोज सिंह – कानून-व्यवस्था, सिविल लाइन अनुविभाग
- संजय सिंह – कानून-व्यवस्था, मस्तूरी अनुविभाग
- विजय चौधरी – प्रभारी, जिला विशेष शाखा (DSB)
- विजय वर्मा – पुलिस अधीक्षक कार्यालय





