ISRO वैज्ञानिक का निधन, चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग में निभाई थी अहम् भूमिका …

चंद्रयान 3 ने हाल ही में चांद पर सफल लैंडिंग कर एक नया इतिहास रच दिया है। भारत की यह उपलब्धि स्वर्ण अक्षरों में लिख दी गई है। इसकी सफलता का श्रेय अगर किसी को है तो वो है हमारे वैज्ञानिक। लेकिन इसी से जुडी एक खबर आ रही है जहां ISRO वैज्ञानिक का हार्ट अटैक से निधन हो गया जिसके बाद पूरे देश भर में शोक व्यक्त किया जा रहा है
भारत के मून मिशन यानी चंद्रयान-3 को आवाज देने वाली वैज्ञानिक वलारमथी का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। उनके निधन से इसरो वैज्ञानिकों में शोक की लहर दौड़ गई है। तमिलनाडु के अरियालुर की रहने वालीं वलारमथी का निधन रविवार शाम को हो गया था। उन्होंने राजधानी चेन्नई में अंतिम सांस ली।
इस साल 23 अगस्त को चांद के उत्तरी ध्रुव पर लैंड करने वाले चंद्रयान 3 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था। लॉन्चिंग के समय काउंटडाउन की सुनाई देने वाली गिनती को वलारमथी ने आवाज दी थी।