Homeछत्तीसगढCG TRAIN CANCELLED: बिलासपुर से रायपुर के बीच चलने वाली 8 ट्रेनें...

CG TRAIN CANCELLED: बिलासपुर से रायपुर के बीच चलने वाली 8 ट्रेनें रद्द

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल में विकास कार्य के चलते 8 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है तो वहीं 2 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है.

आपको बता दें रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार SECR के रायपुर मंडल में मैनटेनेंस, विकास कार्य के साथ ही भाटापारा-हथबंध के बीच ऑटो सिग्नलिंग का काम होना है इसलिए यहां 10 ट्रेनें प्रभावित होंगी।

जानकारी के अनुसार तीन दिन बाद 18 जुलाई शनिवार और 19 जुलाई रविवार को इन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा।

ये ट्रेनें रहेगीं रद्द

दिनांक 19 जुलाई 2026 को गाडी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
दिनांक 19 जुलाई 2026 को गाडी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
दिनांक 19 जुलाई 2026 को गाडी संख्या 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
दिनांक 18 एवं 19 जुलाई 2026 को गाडी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
दिनांक 18 एवं 19 जुलाई 2026 को गाडी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
दिनांक 18 एवं 19 जुलाई 2026 को गाडी संख्या 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी।
दिनांक 18 जुलाई 2026 को गाडी संख्या 68746 रायपुर- गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
दिनांक 19 जुलाई 2026 को गाडी संख्या 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।


बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी :-

दिनांक 18 एवं 19 जून 2026 को गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा गोंदिया एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
दिनांक 18 एवं 19 जून 2026 को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर में समाप्त होगी तथा बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।

अपनी ट्रेन का स्टेटस चेक करने के लिए आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चैक कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments