Homeआरंगशासकीय हाई स्कूल चपरीद में कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों को किया गया...

शासकीय हाई स्कूल चपरीद में कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों को किया गया निःशुल्क साइकिल वितरण

आरंग। सोमवार को शासकीय हाई स्कूल, ग्राम चपरीद में शासन की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत कक्षा 9वीं के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना तथा शिक्षा के प्रति उनकी निरंतरता को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामकृत साहू, उपाध्यक्ष लव कुमार साहू, प्राचार्य जे.आर. आल्हा सहित विद्यालय परिवार एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

उक्त कार्यक्रम में घनाराम साहू, प्रदीप साहू, सुरेंद्र साहू, नंदकुमार, लालजी, जवाहर, लीला बाई साहू, योगेन्द्र यादव (शिक्षक), आई.के. सर, नेमेश्वर सर, योगेन्द्र साहू (शिक्षक), मिश्रा सर, कोशले मैडम तथा विद्यालय के हाई स्कूल एवं मिडिल स्कूल के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों ने शासन की इस योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने में महत्वपूर्ण सुविधा मिलेगी साथ ही समस्त विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामना दिए।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामकृत साहू, उपाध्यक्ष लव कुमार साहू, प्राचार्य जे.आर. आल्हा सहित विद्यालय परिवार एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में घनाराम साहू, प्रदीप साहू, सुरेंद्र साहू, नंदकुमार, लालजी, जवाहर, श्रीमती लीला बाई साहू, योगेन्द्र यादव (शिक्षक), आई.के. सर, नेमेश्वर सर, योगेन्द्र साहू (शिक्षक), मिश्रा सर, श्रीमती कोशले मैडम तथा विद्यालय के हाई स्कूल एवं मिडिल स्कूल के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments