Homeछत्तीसगढबिलासपुर में दो गुटों में बवाल: जमकर पत्थरबाजी; टीआई समेत 24 से...

बिलासपुर में दो गुटों में बवाल: जमकर पत्थरबाजी; टीआई समेत 24 से ज्यादा लोग घायल, घरों-दुकानों में तोड़फोड़…

बिलासपुर। शहर में देर रात दो पक्षों के बीच हुए हिंसक विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दोनों पक्षों के नामजद लोगों समेत अन्य उपद्रवियों के खिलाफ FIR दर्ज कर दी गई है। मामले में बलवा समेत कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। FIR में धारा 307 और 191 भी शामिल की गई है।

पुराने विवाद से शुरू हुआ मामला देखते ही देखते हिंसक हो गया था। दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ और हालात संभालने के लिए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। घटना में पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। अब पुलिस CCTV फुटेज, ड्रोन से बने वीडियो और दूसरे उपलब्ध वीडियो के जरिए उपद्रवियों की पहचान कर रही है। पहचान होते ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

घटना के बाद संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और लगातार पेट्रोलिंग जारी है। SSP रजनेश सिंह और कलेक्टर संजय अग्रवाल पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments