रायपुर: छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित एवं टिकाऊ विकास और नगरीय निकायों को वित्तीय रूप से मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार एक बड़ी पहल करने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल यानी 21 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे नवा रायपुर में ‘अर्बन चैलेंज फंड’ (यूसीएफ) एवं अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग पर आयोजित एक दिवसीय क्षेत्रीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान नगरीय निकायों की संस्थागत व वित्तीय क्षमता बढ़ाने के लिए हुडको (HUDCO) तथा सेप्ट (CEPT) यूनिवर्सिटी के साथ दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर भी किए जाएंगे।
नवा रायपुर के होटल मेफेयर लेक रिसॉर्ट में होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
📌 कार्यशाला के मुख्य उद्देश्य और आकर्षण
- वित्तीय संसाधन जुटाना: परंपरागत स्रोतों के अलावा म्युनिसिपल बॉन्ड, पीपीपी (सार्वजनिक-निजी भागीदारी) और निजी निवेश के जरिए शहरों के विकास के लिए बजट जुटाना।
- दो बड़े एमओयू (MoU): नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा हुडको और सेप्ट यूनिवर्सिटी के साथ समझौते किए जाएंगे, जिससे निवेश आधारित अधोसंरचना परियोजनाओं को गति मिलेगी।
- विशेषज्ञों का मार्गदर्शन: हुडको के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संजय कुलश्रेष्ठ मुख्य वक्तव्य देंगे, जबकि विभागीय प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा प्रदेश में शहरी विकास की प्राथमिकताओं पर विचार रखेंगे।
📑 तीन तकनीकी सत्रों में होगा गहन मंथन
दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाले तकनीकी सत्रों में देश के दिग्गज नीति-निर्माता और विशेषज्ञ शामिल होंगे:
- सत्र 1 (दोपहर 12:00 बजे): अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन और फंड्स की कार्यप्रणाली
- हुडको के महाप्रबंधक डॉ. विवेक ‘अर्बन चैलेंज फंड’ और ‘अर्बन इन्वेस्ट विंडो’ (UiWIN) की अवधारणा पर प्रस्तुति देंगे।
- तेलंगाना शासन की सचिव डॉ. टी.के. श्रीदेवी तेलंगाना में शहरी बदलाव के अपने सफल अनुभवों को साझा करेंगी।
- सत्र 2 (दोपहर 02:00 बजे): प्रोजेक्ट डिजाइनिंग और म्युनिसिपल फाइनेंस
- अर्बन स्पेशलिस्ट सुश्री आस्था जैन विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR) तैयार करने की प्रक्रिया समझाएंगी।
- सिटीज (CITIES) फोरम के प्रकाश गौर किफायती आवास और पीपीपी स्ट्रक्चरिंग पर चर्चा करेंगे।
- विश्व बैंक के श्री रघु केसवन म्युनिसिपल फाइनेंस और रेवेन्यू रिंग फेंसिंग के तरीकों की जानकारी देंगे।
- सत्र 3 (शाम 04:15 बजे): म्युनिसिपल बॉन्ड और पैनल डिस्कशन
- टिपसन्स के उमेश खंडेलवाल म्युनिसिपल बॉन्ड के माध्यम से वैकल्पिक वित्तीय संसाधन जुटाने पर बात करेंगे।
- हुडको के क्षेत्रीय प्रमुख श्री हितेश बोरड वित्तीय सुविधाओं की जानकारी देंगे।
- शाम 5:20 बजे एक पैनल डिस्कशन और प्रश्नोत्तरी सत्र होगा, जिसमें प्रतिभागी विशेषज्ञों से सीधा संवाद कर सकेंगे।



