Homeछत्तीसगढमाननीय मुख्य न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने किया व्यवहार न्यायालय, कटघोरा जिला कोरबा...

माननीय मुख्य न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने किया व्यवहार न्यायालय, कटघोरा जिला कोरबा का निरीक्षण व न्यायालयीन व्यवस्थाओं, अधोसंरचना का लिया जायजा, अधिवक्ता संघ की समस्याओं के संबंध में की चर्चा

कोरबा। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के माननीय मुख्य न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने आज व्यवहार न्यायालय, कटघोरा का निरीक्षण किया। जिसमें न्यायमूर्ति सिन्हा ने न्यायालय की न्यायालयीन व्यवस्थाओं, अधोसंरचना, सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ, कटघोरा की ओर से उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर माननीय न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा द्वारा अधिवक्ता संघ कटघोरा की समस्या को सुना गया। उन्होंने कहा कि अपने पिछले साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल के दौरान न्यायालयीन व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के साथ ही न्यायालयों की अधोसंरचना के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

माननीय न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने कहा कि अधिवक्ता संघ, कटघोरा की ओर से रखी गई मांगों पर विधिवत विचार किया जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिवक्ताओं से न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा पक्षकारों को समयबद्ध एवं सुगम न्याय दिलाने की दिशा में समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया। निरीक्षण के दौरान न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने व्यवहार न्यायालय, कटघोरा के न्यायाधीशों की बैठक भी ली। बैठक में न्यायालयीन कार्यों, लंबित प्रकरणों एवं न्यायिक व्यवस्थाओं से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments