रायपुर। छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा के दौरान शिकायतों के निराकरण में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में कबीरधाम जिले के तहसीलदार पिपरिया प्रमोद कुमार चंद्रवंशी को निलंबित कर दिया है।
राज्य शासन द्वारा इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार उनका यह निलंबन छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के तहत तत्काल प्रभाव से किया गया है।

निलंबन अवधि में तहसीलदार चंद्रवंशी का मुख्यालय जिला कबीरधाम निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।



