Homeछत्तीसगढकिसानों को बड़ी राहत : प्रदेश में खुलेंगे 354 नए धान खरीदी...

किसानों को बड़ी राहत : प्रदेश में खुलेंगे 354 नए धान खरीदी केंद्र, CM साय ने किया ऐलान

रायपुर। मुख्यमंत्री साय सोमवार 31 अगस्त को रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की किसान हितैषी योजनाओं और उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की।

दो साल में 11 हजार करोड़ के काम पूरे करने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में करीब 11 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं से जुड़े कार्यों को अगले दो वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार की प्राथमिकताओं में किसान, गरीब, युवा और महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।मुख्यमंत्री ने प्रदेश में नक्सलवाद के खिलाफ मिली सफलता का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ लगातार नक्सलमुक्ति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। संवेदनशील क्षेत्रों में विकास, शिक्षा और सरकारी योजनाओं के विस्तार को लेकर भी उन्होंने सरकार के प्रयासों की जानकारी दी।

केंद्र की योजनाओं और मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि देश में स्वच्छता और शौचालय निर्माण की पहल ने विशेष रूप से महिलाओं और बेटियों के सम्मान से जुड़े महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।उन्होंने वर्ष 2014 से 2026 के बीच देश में हुए विकास कार्यों को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की बदलती तस्वीर का उल्लेख किया।

कृषि मंत्री ने किसानों के लिए सरकार के फैसलों पर डाला प्रकाश

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने बैठक में किसान और कृषि क्षेत्र के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों के हित में लगातार फैसले ले रही हैं। उन्होंने सरकार की विभिन्न किसान कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों की जानकारी कार्यकर्ताओं के साथ साझा की।

किसान मोर्चा को संगठन की मजबूती का अहम आधार बताया

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि किसान मोर्चा पार्टी से अलग कोई इकाई नहीं, बल्कि भाजपा संगठन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने और संगठन को बूथ एवं गांव स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

आगामी कार्ययोजना पर भी हुआ मंथन

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर ने मोर्चा की ओर से अब तक किए गए कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी। बैठक में संगठन को और सक्रिय बनाने तथा किसानों से जुड़े मुद्दों पर आगे की कार्ययोजना को लेकर चर्चा हुई।कार्यसमिति में किसान हित, संगठन विस्तार, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने सहित कई विषयों पर मंथन किया गया।

0किसान हित से जुड़ा राजनीतिक प्रस्ताव भी बैठक में रखा गया, जिसे उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का समर्थन मिला।बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं को किसानों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments