रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ किसान प्रकोष्ठ द्वारा संगठनात्मक विस्तार करते हुए डुमेंद्र साहू को रायपुर संभाग का महामंत्री मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति उनके समाज के प्रति समर्पण, सक्रियता और निरंतर सामाजिक सेवा को दृष्टिगत रखते हुए की गई है।
डुमेंद्र साहू पूर्व में भी युवा प्रकोष्ठ में रायपुर संभाग उपाध्यक्ष तथा प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहकर संगठन को मजबूती प्रदान कर चुके हैं। उनके सांगठनिक अनुभव को देखते हुए किसान प्रकोष्ठ में यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपनी इस नियुक्ति पर डुमेंद्र साहू ने प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष नीरेंद्र साहू, किसान प्रकोष्ठ के संयोजक चोवा राम साहू, सह-संयोजक मानिक साहू, संभाग अध्यक्ष कैलाश साहू सहित समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूर्ण निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। अपनी सक्रियता और नेतृत्व क्षमता के माध्यम से वे किसान भाइयों की समस्याओं के समाधान, सामाजिक उत्थान और जनकल्याण के कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस मनोनयन पर समाज के पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।





