Homeछत्तीसगढबॉयफ्रेंड को लेकर विवाद, एक लड़की ने दूसरी को लात-घूंसों से पीटा

बॉयफ्रेंड को लेकर विवाद, एक लड़की ने दूसरी को लात-घूंसों से पीटा

जशपुर। मटकी फोड़ कार्यक्रम देखने पहुंची लड़कियों के बीच अचानक विवाद हो गया और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि जशपुर के रणजीता स्टेडियम में मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान पांच लड़कियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसके बाद एक लड़की ने दूसरी लड़की की जमकर पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में लड़की को दूसरी लड़की पर लात-घूंसों से हमला करते देखा जा रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि विवाद की वजह एक बॉयफ्रेंड को लेकर हुई कहासुनी थी। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और विवाद की पूरी वजह अभी साफ नहीं है। मामला जशपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित रणजीता स्टेडियम का बताया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments