Homeछत्तीसगढअवैध गुटखा फैक्ट्री पर सेंट्रल GST का छापा, लाखों का माल और...

अवैध गुटखा फैक्ट्री पर सेंट्रल GST का छापा, लाखों का माल और मशीनें जब्त

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने रविवार को गुटखा निर्माण से जुड़े एक ठिकाने पर छापेमारी की है। कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में स्थित एक फैक्ट्री के अंदर ‘सितार’ कंपनी का गुटखा अवैध तरीके से तैयार किए जाने की गुप्त सूचना पर टीम ने यह कार्रवाई की है।

3 गाड़ियों में पहुंची अधिकारियों की टीम
जानकारी के मुताबिक, सेंट्रल GST इंटेलिजेंस को कुम्हारी क्षेत्र में गैर-कानूनी ढंग से गुटखा बनाने की सूचना मिली थी। इसके बाद करीब 10 से 12 अधिकारियों और कर्मचारियों की एक विशेष टीम तीन वाहनों में सवार होकर मौके पर पहुंची। टीम ने अचानक दबिश देकर फैक्ट्री और गोदाम परिसर को अपने नियंत्रण में ले लिया और सघन जांच शुरू की।

लाखों का माल और मशीनें जब्त
जांच के दौरान अधिकारियों ने मौके से गुटखा बनाने में इस्तेमाल होने वाली दो आधुनिक मशीनों को जब्त कर लिया है। इसके साथ ही फैक्ट्री परिसर से करीब 30 बोरा तैयार गुटखा भी बरामद किया गया है। शुरुआती अनुमानों के अनुसार जब्त किए गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है, हालांकि इसकी वास्तविक कीमत और टैक्स चोरी के आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि अभी जीएसटी अधिकारियों द्वारा की जानी बाकी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments