Homeछत्तीसगढचक्रधर समारोह में बिखरेगा छत्तीसगढ़ी लोक संगीत का जादू, पद्मश्री अनुज शर्मा...

चक्रधर समारोह में बिखरेगा छत्तीसगढ़ी लोक संगीत का जादू, पद्मश्री अनुज शर्मा ‘आरुग बैंड’ के साथ मचाएंगे धूम

रायपुर / धरसींवा। छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और लोकधुनों को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने वाले पद्मश्री अनुज शर्मा आगामी 14 सितंबर को रायगढ़ के ऐतिहासिक चक्रधर समारोह में अपनी विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। छत्तीसगढ़ संस्कृति के इस गौरवशाली मंच पर वे दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

आरुग बैंड’ के साथ सजेगी सुरों की महफिल

रायगढ़ की पावन धरा पर आयोजित होने वाले इस भव्य और ऐतिहासिक समारोह में अनुज शर्मा अपने प्रसिद्ध ‘आरुग बैंड’ के साथ मंच साझा करेंगे। उनकी इस प्रस्तुति में छत्तीसगढ़ की माटी की सोंधी खुशबू, पारंपरिक लोकधुनों की मिठास और आधुनिक संगीत का एक बेहद खूबसूरत संयोजन देखने को मिलेगा, जो चक्रधर समारोह की सांस्कृतिक गरिमा को एक नया आयाम प्रदान करेगा।

परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम

गौरतलब है कि रायगढ़ का चक्रधर समारोह छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा, शास्त्रीय संगीत, नृत्य और लोककला का एक गौरवशाली उत्सव रहा है। ऐसे प्रतिष्ठित मंच पर पद्मश्री अनुज शर्मा और अरुग बैंड की जुगलबंदी प्रदेश की लोकसंस्कृति और नई पीढ़ी की रचनात्मक ऊर्जा का एक अद्भुत संगम प्रस्तुत करेगी। 14 सितंबर की शाम होने वाली यह प्रस्तुति रायगढ़वासियों और संगीत प्रेमियों के लिए छत्तीसगढ़ी अस्मिता से जुड़ा एक अत्यंत स्मरणीय और अनूठा अनुभव साबित होगी।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments