रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने प्रदेश के स्कूलों में Pradhanmantri poshan Shakti Nirman Yojana मिड-डे मील) के तहत कार्यरत लाखों रसोइयों को गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर एक बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने रसोइयों के मानदेय भुगतान के लिए 68.85 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि मंजूर कर जारी कर दी है।
सरकार की इस मंजूरी के तुरंत बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने भी मुस्तैदी दिखाते हुए पुनर्बंटन का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।
त्योहारों से पहले खाते में आएगी राशि
वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत एसएनए स्पर्श (SNA SPARSH) प्रणाली के माध्यम से यह राशि आवंटित की जा रही है। सरकार के इस कदम से त्योहारों के ठीक पहले प्रदेश के हजारों रसोइयों के चेहरों पर खुशी लौट आई है। लंबे समय से अटके मानदेय की राशि अब सीधे रसोइयों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
स्कूल शिक्षा विभाग ने तेज की प्रक्रिया
Chhattisgarhi school Shiksha Vibhag द्वारा पुनर्बंटन आदेश जारी होने के बाद अब सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों (DEO) को निर्देशित किया गया है कि वे बिना किसी देरी के आवंटन प्रक्रिया को पूरा करें। अधिकारियों को सख्त निर्देश हैं कि रसोइयों को उनके हक का मानदेय समय पर मिले ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े।
साय सरकार के इस फैसले को रसोइया संघों ने एक बेहद संवेदनशील कदम बताया है, जिससे जमीनी स्तर पर काम करने वाले इन कर्मचारियों को त्योहार मनाने में बड़ी मदद मिलेगी।




