Homeछत्तीसगढCG आत्मानंद स्कूल भर्ती: 1812 पदों पर संविदा भर्ती का विज्ञापन जारी,...

CG आत्मानंद स्कूल भर्ती: 1812 पदों पर संविदा भर्ती का विज्ञापन जारी, ऐसे करें आवेदन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में नौकरी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक श्रेणियों में कुल 1812 पदों पर संविदा भर्ती का विज्ञापन जारी किया है. यह भर्ती प्रक्रिया केंद्रीकृत (Centralized) तरीके से होगी. इच्छुक उम्मीदवार शिक्षा विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

पदों का संक्षिप्त विवरण:

  • व्याख्याता (Lecturer): 518 पद (वाणिज्य-104, अंग्रेजी-65, भौतिकी-53, सा. विज्ञान-52, हिंदी-51, गणित-49, संस्कृत-47, रसायन-44, जीव विज्ञान-39)
  • सहायक शिक्षक (Assistant Teacher): 590 पद (सबसे ज्यादा)
  • शिक्षक (Teacher): अंग्रेजी-106, कला-72, गणित-68, विज्ञान-56, हिंदी/संस्कृत-34
  • अन्य पद: प्रयोगशाला सहायक-170, ग्रंथपाल-60, व्यायाम शिक्षक-50, कंप्यूटर शिक्षक-40, प्राथमिक प्रधानपाठक-27, पूर्व माध्यमिक प्रधानपाठक-24
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments