Homeछत्तीसगढसूदखोरी नेटवर्क पर बसना पुलिस का शिकंजा: रायपुर में दबिश देकर 160...

सूदखोरी नेटवर्क पर बसना पुलिस का शिकंजा: रायपुर में दबिश देकर 160 ब्लैंक चेक और लाखों की नकदी जब्त

महासमुंद/रायपुर, 13 नवम्बर 2026। अवैध सूदखोरी, भयादोहन और जबरन वसूली के खिलाफ महासमुंद जिले की बसना पुलिस ने राजधानी रायपुर में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने रायपुर के मोवा स्थित डॉल्फिन प्लाजा में आरोपी कुलदीप सिंह छाबड़ा के निवास पर दबिश देकर सूदखोरी के काले कारोबार से जुड़े कई अहम दस्तावेज और बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की है।

तलाशी में मिले चौंकाने वाले दस्तावेज
पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी के घर की तलाशी लेने पर अलग-अलग व्यक्तियों के हस्ताक्षर युक्त 160 ब्लैंक चेक और 48 कोरे स्टांप पेपर बरामद हुए हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस ने मौके से 1 लाख 20 हजार रुपये नकद भी जब्त किए हैं।

बैंक खाते और जमीन के कागजात भी जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस को सूदखोरी के बदले गिरवी रखे गए दस्तावेजों का बड़ा जखीरा मिला है। पुलिस ने आरोपी के पास से निम्नलिखित सामग्री जब्त की है:

  • बैंकिंग दस्तावेज: विभिन्न बैंकों के 27 एटीएम, डेबिट व क्रेडिट कार्ड तथा 17 बैंक पासबुक।
  • जमीन के कागजात: 9 ऋण पुस्तिकाएं (किसान किताब) और जमीन की रजिस्ट्री से जुड़े कई दस्तावेज।
  • लेन-देन का ब्योरा: ब्याज के हिसाब-किताब से भरी हुई 2 डायरियां और 2 नोट कॉपियां।

नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
बसना पुलिस ने बरामद सभी दस्तावेजों, डायरियों और इलेक्ट्रॉनिक कार्ड्स को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब जब्त डायरियों और बैंक पासबुक के आधार पर इस बात की जांच कर रही है कि इस अवैध सूदखोरी के जाल में कितने लोग फंसे हैं और इस नेटवर्क में आरोपी के साथ और कौन-कौन शामिल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments