Homeपेटीएम के डिजिटल वॉलेट की वापसी का रास्ता साफ, RBI ने दी...

पेटीएम के डिजिटल वॉलेट की वापसी का रास्ता साफ, RBI ने दी सैद्धांतिक मंजूरी

नई दिल्ली। डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म पेटीएम के ग्राहकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। पेटीएम के वॉलेट कारोबार की एक बार फिर से वापसी होने जा रही है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पेटीएम की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड (PPSL) को प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट (PPI) जारी करने और संचालित करने की मंजूरी दे दी है।

आरबीआई ने कंपनी को 13 नवंबर 2026 को यह ‘इन-प्रिंसिपल’ यानी सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की है। इस फैसले से कंपनी के लिए अपनी डिजिटल वॉलेट सेवाओं को दोबारा शुरू करने की दिशा में आगे बढ़ने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।

हालांकि, कंपनी अभी तुरंत ग्राहकों को नए वॉलेट जारी नहीं कर पाएगी। आरबीआई के नियमों के तहत, ग्राहकों को सीधे तौर पर सेवाएं देने के लिए पीपीएसएल को अभी केंद्रीय बैंक से अंतिम ‘सर्टिफिकेट ऑफ ऑथराइजेशन’ (Certificate of Authorisation) प्राप्त करना होगा। अंतिम मंजूरी मिलने के बाद ही पेटीएम वॉलेट की सेवाएं आम लोगों के लिए पूरी तरह शुरू हो सकेंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments