Homeछत्तीसगढछात्रावासों के मेस बजट में बढ़ोतरी की मांग, टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री...

छात्रावासों के मेस बजट में बढ़ोतरी की मांग, टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री साय को लिखा पत्र

रायपुर, 13 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के सरकारी छात्रावासों में रहकर पढ़ाई करने वाले बच्चों के भोजन और नाश्ते के बजट को बढ़ाने की मांग तेज हो गई है। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने इस संबंध में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर मेस बजट में तत्काल संशोधन करने का आग्रह किया है। इसके साथ ही उन्होंने छात्रावास अधीक्षकों की कार्य परिस्थितियों से जुड़ी समस्याओं का निराकरण करने की भी मांग उठाई है।

तीन साल से नहीं बढ़ा बजट, पौष्टिक भोजन देना मुश्किल
मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में टीएस सिंहदेव ने ध्यान दिलाया है कि पिछले तीन वर्षों से छात्रावासों के मेस बजट में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान महंगाई में काफी इजाफा हुआ है। ऐसे में पुरानी निर्धारित राशि के भीतर बच्चों को पर्याप्त और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना बेहद कठिन हो गया है। सिंहदेव ने राज्य सरकार से भोजन और नाश्ते के बजट की समीक्षा कर इसमें आवश्यक वृद्धि करने की मांग की है।

24 घंटे ड्यूटी और अवकाश की कमी से जूझ रहे अधीक्षक

पत्र में छात्रावास अधीक्षकों की परेशानियों को भी प्रमुखता से उठाया गया है। सिंहदेव ने उल्लेख किया कि छात्रावास अधीक्षकों को 24 घंटे ड्यूटी की जिम्मेदारी निभानी पड़ती है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें नियमित अवकाश की सुविधा नहीं मिल पा रही है। इस अव्यवस्था के कारण अधीक्षक संवर्ग को मानसिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इन समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर उचित समाधान निकालने का अनुरोध किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments