छत्तीसगढ़ में IAS के बाद अब राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का भी हुआ ट्रांसफर, देखें आदेश…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज ही 37 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। इससे कई जिलों के कलेक्टर भी बदल गए है। अब राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 4 अधिकारियों का तबादला किया है। इसके लिए आदेश भी जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार राजनांदगांव जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार को भिलाई नगर पालिका निगम आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। जांजगीर-चांपा सीएमओ गजेंद्र सिंह ठाकुर को राजनांदगांव जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे को दुर्ग नगर निगम आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है वही दुर्ग नगर निगम आयुक्त के पद संभाल रहे हरेश मंडावी को रायपुर जिले के संयुक्त कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।
जिन अधिकारियों के नाम शामिल हैं वो इस प्रकार है…