Homeछत्तीसगढप्रशासन की बड़ी कार्रवाई: कटाई से पहले ही खपाने की थी तैयारी,...

प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: कटाई से पहले ही खपाने की थी तैयारी, दो ठिकानों से 240 बोरी अवैध धान जब्त

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में धान के अवैध भंडारण और परिवहन पर नकेल कसने के लिए प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने पेंड्रारोड तहसील के ग्राम बरवासन में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग ठिकानों से कुल 240 बोरी अवैध धान जब्त किया है।

बाड़े और खुले में छुपाकर रखा गया था धान
संयुक्त जांच दल को मुखबिर से ग्राम बरवासन में अवैध रूप से धान डम्प किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर दबिश दी। जांच के दौरान ग्रामीण राजेंद्र गुज्जर के बाड़े में खड़े एक ट्रैक्टर पर लदी 35 बोरी और खुले में रखी 100 बोरी समेत कुल 135 बोरी धान बरामद किया गया। वहीं, दूसरे ठिकाने पर जीवन सिंह मारको के यहां अवैध रूप से भंडारित 105 बोरी धान पाया गया। प्रशासनिक टीम ने दोनों स्थानों से कुल 240 बोरी धान जब्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए ग्राम कोटवार की सुपुर्दगी में सौंप दिया है।

कटाई शुरू होने से पहले ही डम्प कर लिया था धान
इस मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब अधिकारियों ने दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की। जांच में सामने आया कि राजेंद्र और जीवन के अपने खेतों में अभी धान की कटाई और मिसाई (थ्रेशिंग) का काम शुरू ही नहीं हुआ है। पूछताछ में पता चला कि यह धान दूसरे किसानों के खेतों से लाकर यहां अवैध रूप से जमा किया गया था। इसकी आड़ में इसे समर्थन मूल्य (MSP) पर अवैध रूप से खपाने की योजना थी, जिसे प्रशासन की सतर्कता ने विफल कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments