मुंबई। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी अभिनीत फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के महज 10 दिनों के भीतर दुनियाभर में ₹1,228 करोड़ का शानदार ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। भारत में इसने अब तक ₹819.50 करोड़ का ग्रॉस और ₹685.60 करोड़ का नेट कलेक्शन जुटा लिया है।
इस रिकॉर्डतोड़ कमाई के साथ ‘रामायण: पार्ट 1’ ने कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पछाड़ दिया है। फिल्म ने शाहरुख खान की ‘जवान’ और यश की ही ‘KGF: चैप्टर 2’ के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप फिल्मों की सूची में सातवें स्थान पर पहुंच गई है। गौरतलब है कि ऑल टाइम वर्ल्डवाइड कमाई की इस सूची में ‘धुरंधर-2’ करीब ₹1,813 करोड़ के कलेक्शन के साथ शीर्ष फिल्मों में शामिल है।



