- मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं श्रीमती शैल महेंद्र साहू, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
तिल्दा नेवरा। शिक्षक कॉलोनी के समीप सांस्कृतिक भवन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका माता-बहनों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती शैल महेंद्र साहू, समाज सेवी, जिला पंचायत रायपुर सभापति, महिला एवं बाल विकास विभाग सम्मिलित हुईं।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं गांव-गांव में बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और महिलाओं के सशक्तिकरण में सबसे अहम भूमिका निभाती हैं। कुपोषण को दूर करने से लेकर बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा तक, उनका योगदान अतुलनीय है।
श्रीमती साहू ने सभी सम्मानित माता-बहनों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनके सेवा भाव, समर्पण और मेहनत का प्रतीक है। उन्होंने सभी से इसी तरह आगे भी समाज सेवा में लगे रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आपका अपना
श्रीमती शैल महेंद्र साहू, समाज सेवी
जिला पंचायत रायपुर सभापति, महिला एवं बाल विकास विभाग
उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा तिल्दा शहर मंडल
उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ साहू संघ किसान प्रकोष्ठ



