आवाम दूत | नई दिल्ली
देश की राजनीति में बहुत बड़ा बदलाव होने वाला है। 2026 की जनगणना के बाद लोकसभा और विधानसभाओं का परिसीमन होगा, और सीटों की संख्या में करीब 50% तक बढ़ोतरी होगी।
लोकसभा में क्या होगा बदलाव?
अभी देश में लोकसभा की कुल सीटें 543 हैं। परिसीमन के बाद ये बढ़कर 800 से ज्यादा हो सकती हैं।
सबसे ज्यादा फायदा उत्तर भारत के राज्यों को मिलेगा, क्योंकि जनसंख्या के हिसाब से सीटें बढ़ेंगी।
- उत्तर प्रदेश – अभी 80 सीटें हैं, बढ़कर 120+ हो सकती हैं
- बिहार – अभी 40 सीटें हैं, बढ़कर 60+ हो सकती हैं
- मध्य प्रदेश – अभी 29 सीटें हैं, बढ़कर 44 हो सकती हैं
- छत्तीसगढ़ – अभी 11 सीटें हैं, बढ़कर 16-17 हो सकती हैं
- राजस्थान – अभी 25 सीटें हैं, बढ़कर 35+ हो सकती हैं
विधानसभा में भी 50% सीटें बढ़ेंगी
लोकसभा के साथ-साथ सभी राज्यों की विधानसभाओं की सीटें भी करीब 50% बढ़ेंगी।
- उत्तर प्रदेश विधानसभा – अभी 403, बढ़कर 600+ होगी
- बिहार विधानसभा – अभी 243, बढ़कर 360+ होगी
- मध्य प्रदेश विधानसभा – अभी 230, बढ़कर 345 होगी
- छत्तीसगढ़ विधानसभा – अभी 90, बढ़कर 135-140 होगी
- राजस्थान विधानसभा – अभी 200, बढ़कर 300 होगी
महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण
इस बार के परिसीमन में सबसे बड़ी बात महिलाओं के लिए होगी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण मिलेगा।
मतलब हर 3 में से 1 सीट महिला के लिए आरक्षित होगी।
कब होगा परिसीमन?
- 2026 में जनगणना होगी
- 2027 में जनगणना का डाटा आएगा
- उसके बाद परिसीमन आयोग बनेगा
- 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले नया परिसीमन लागू हो सकता है
इसका मतलब क्या है?
आने वाले समय में नए नेता, नए चेहरे और नए समीकरण बनेंगे। छोटे-छोटे जिलों में भी नए विधानसभा क्षेत्र बनेंगे। राजनीति में युवाओं और महिलाओं के लिए मौके बढ़ेंगे।
आवाम दूत की नजर
ये बदलाव भारत की राजनीति का नक्शा ही बदल देगा। अब देखना ये है कि परिसीमन में किस राज्य को कितनी सीटें मिलती हैं।



