रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की 53वीं कैबिनेट बैठक महानदी भवन मंत्रालय में सुबह 11:30 बजे से आयोजित होगी. बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुहर लगने की संभावना है. सरकार की विभिन्न योजनाओं, प्रशासनिक फैसलों और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दे एजेंडे में शामिल हो सकते हैं.



