रायपुर। जिले के झूलेलाल चौक के पास स्थित बंसल पैराडाइज होटल के एक कमरे से युवती का शव मिला है और इसी कमरे में एक युवक भी खून से लथपथ गंभीर हालत में मिलने से सनसनी फैल गई।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को होटल के एक कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुलने पर होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर कमरे में युवती रिमन मंडावी मृत मिली, जबकि युवक कृष्ण कुमार भारद्वाज गंभीर हालत में मिला। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है शुक्रवार, 14 अगस्त को काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कमरे से जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज आ रही थी, युवक खुद अपना गला काटते हुए दिखाई दिया। हालांकि, इसकी पुष्टि होना अभी बाकी है। इस मामले में अभी कोई ऑडियो या वीडियो सामने नहीं आया है।
युवक की पहचान कृष्ण कुमार भारद्वाज के रूप में हुई है, जो उत्तरप्रदेश के वाराणसी के मोहावन का रहने वाला है। वहीं युवती रिमन मंडावी छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले की रहने वाली थी। दोनों ने होटल में अपने पहचान पत्र देकर चेक-इन किया था।




