रायपुर। बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा अपडेट है। 1 सितंबर से आधार आधारित e-KYC अनिवार्य होने जा रही है। CSPDCL ने प्रदेशभर के उपभोक्ताओं का आधार प्रमाणीकरण कराने के निर्देश दिए हैं।
बेमेतरा और साजा विद्युत डिवीजन के करीब 2.33 लाख उपभोक्ताओं की e-KYC की जाएगी। इसमें घरेलू से लेकर कृषि, औद्योगिक, नलजल और सड़क बत्ती कनेक्शन भी शामिल हैं।
खास बात यह है कि e-KYC पूरी तरह नि:शुल्क होगी। उपभोक्ता ‘मोर बिजली’ एप से घर बैठे आधार प्रमाणीकरण कर सकते हैं। बिजली कार्यालय में भी यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।
ध्यान रखें, आधार कार्ड और बिजली कनेक्शन में दर्ज नाम का 100% मिलान जरूरी है। नाम अलग होने पर पहले कनेक्शन में नाम सुधारना होगा।




