Homeछत्तीसगढदर्शन से लौटते वक्त हुआ हादसा, अब कई परिवारों में पसरा मातम

दर्शन से लौटते वक्त हुआ हादसा, अब कई परिवारों में पसरा मातम

सारंगढ़। मां चंद्रहासिनी देवी के दर्शन कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप को तेज रफ्तार माज़दा ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि पिकअप में करीब 30 से 32 ग्रामीण सवार थे। सभी महासमुंद जिले के बागबाहरा क्षेत्र से चंद्रपुर दर्शन के लिए पहुंचे थे और वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार माज़दा ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब 15 गंभीर घायलों का इलाज जारी है। कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसे में मृतक और घायलों में महासमुंद जिले के पटेरापाली, गाड़ाघाट और बागबाहरा क्षेत्र के ग्रामीण शामिल बताए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments