Homeमध्य प्रदेशजलती चिता से इंसानी मांस निकालकर खाया! किन्नर अघोरी का वीडियो सोशल...

जलती चिता से इंसानी मांस निकालकर खाया! किन्नर अघोरी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल…

उज्जैन। सावन के पवित्र महीने में बाबा महाकाल के भक्तों की भीड़ देखते ही बन रही है। कोई बाबा महाकाल को जल चढ़ाने लंबी दूरी से कांवर लेकर उज्जैन पहुंच रहा है तो कोई विदेश से दर्शन के लिए उज्जैन पहुंच रहा है। लेकिन इस बीच चक्रतीर्थ श्मशान घाट से किन्नर अघोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में किन्नर अघोरी काली उर्फ नंद गिरि जलती चीता से निकालकर मांस खाते हुए नजर आ रहीं हैं। ये वीडियो उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। अघोरी काली का वीडियो वायरल होने के बाद संत समाज में विरोध देखने को मिल रहा है और काली के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

किन्नर अघोरी ने खाया जलती चिता का मांस

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि काली उर्फ नंद गिरि हाथ में तलवार लेकर श्मशान में जल रही चिता के पास पहुंचती है। इस दौरान अघोरी काली ने पूरे तन पर भस्म रमाया हुआ है। अपने वीडियो में वो इंसान को खाने की बात करती हैं। वीडियो में वह कुछ मंत्र बोलने के बाद तलवार चिता के अंदर डालती हैं और कथित रूप से मांस का टुकड़ा निकालती दिखाई देती हैं। इसके बाद वह उसे कच्चा खाती हैं। काली ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट digambarladyaghorinagasadhvi पर शेयर किया है। वीडियो में वह कथित मांस को गर्म और स्वादिष्ट बताती हैं। साथ ही लोगों को उनसे बचकर रहने की चेतावनी देती हैं। वीडियो के अंत में वह पेट भरने की बात भी कहती हैं।

किन्नर अघोरी काली का ​संत समाज ने किया विरोध

किन्नर अघोर काली का वीडियो वायरल होने के बाद संत समाज में भारी विरोध देखने को मिल रहा है। संत समाज ने काली की इस करतूत को अघोर परंपरा की मर्यादा के खिलाफ बताया है। महामंडलेश्वर शैलेशानंद गिरि ने कहा कि अघोर की अपनी मर्यादा है और तंत्र क्रियाओं को गोपनीय रखना जरूरी है। उनका सार्वजनिक प्रदर्शन उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि निजी प्रतिष्ठा और प्रचार के लिए इस तरह की गतिविधियों का प्रसारण वैदिक परंपरा के अनुरूप नहीं है। आधुनिक समाज में मानव मांस खाने जैसी गतिविधि को नरपिशाची प्रवृत्ति के रूप में देखा जाता है।

शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग

वहीं, अघोरी अखाड़े के पीठाधीश्वर और राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़ेश्वरी अघोरी बाबा विष्णुनाथ ने मामले की पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने सनातन और अघोर परंपरा के नाम पर पाखंड फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि वीडियो में महिला जलती चिता के बेहद करीब जाकर धारदार हथियार से चिता की सामग्री और कथित मानव अवशेषों के साथ छेड़छाड़ करती दिखाई दे रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments