खरोरा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. अब्दुल अमीन खान के निवास पर आयोजित उक्त कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भाजपा एवं भाजपा के विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मन की बात कार्यक्रम के श्रवण बाद उपस्थित अतिथियों द्वारा माँ भारती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना पश्चात भाजपा पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में देश की उपलब्धियों, जनभागीदारी, सामाजिक नवाचार, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण, युवाओं की भूमिका तथा विकसित भारत के संकल्प जैसे विषयों पर प्रेरणादायी विचार रखे। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री वेदराम मनहरे, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महमूद इक़बाल खान एवं डॉ. अब्दुल अमीन खान द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किया गया ‘मन की बात’ कार्यक्रम केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को प्रेरित करने वाला एक जन-आंदोलन बन चुका है। यह कार्यक्रम समाज के उन प्रेरणादायी व्यक्तित्वों, नवाचारों और सकारात्मक प्रयासों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करता है, जो राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री का प्रत्येक संदेश देश को एक नई दिशा देने, समाज को जागरूक करने तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति प्रेरित करने का कार्य करता है।
इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष सोना वर्मा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी, महिला मोर्चा ज़िलाध्यक्ष रश्मि वर्मा, जिला पंचायत सदस्य स्वाति वर्मा, जनपद उपाध्यक्ष सुरेन्द्र वर्मा, भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया प्रभारी विकास ठाकुर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमीत सेन, वरिष्ठ भाजपा नेता शिवशंकर वर्मा, नरेन्द्र ठाकुर, महामंत्री घनश्याम चंद्राकर, दुलेश साहु, पुनाराम वर्मा, दुष्यंत साहू, तोरण ठाकुर, कमलेश बंसल, सचिन अग्रवाल, सुनील नायक, जनपद सदस्य लेखूराम सेन, पार्षद पूर्णेन्द्र पाध्याय, तामेश्वर मरकाम, जयप्रकाश वर्मा, पंचराम वर्मा, मनीषा कोशले, भोला यादव, बिसौहा देवांगन,भरत पंसारी, दीपक धनकर, मिथिलेश साहू, शिवलाल देवांगन, पूर्णिमा धनकर, हीरा वर्मा, रानी साहू, किरण साहू, छगन यादव, योगेश चंद्राकर, भूपेन्द्र सेन, परस नायक, श्री राशीद अली, भगत राम निषाद, पुरू खान, इशाक खान, श्रवण भोई, कलीम खान, अमृत पटेल, सिकंदर खान, सत्या माण्डले, शंकर देवांगन, करण देवांगन, सुरेन्द्र सिंह, सूर्यकांत चेलक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने, संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा “विकसित भारत 2047” के संकल्प को साकार करने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।





