रायपुर। रायपुर के प्रेस क्लब में पीएम आवास पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल से बहस के बाद डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने उन्हें एक बार फिर से चुनौती दी है।
गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि, अनावश्यक बयानबाजी से कुछ हासिल होने वाला नहीं है। नक्सलवाद के मुद्दे पर घड़ियाली आंसू बहाने से अच्छा है कि, कांग्रेस नेताओं को स्पष्ट करना चाहिए कि, वे किस तरह का न्याय चाहते हैं।
गृहमंत्री शर्मा ने बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि, पांच साल के कार्यकाल में उनके जेब से कोई सबूत नहीं निकल सका। उन्होंने कहा कि, अभी भी समय है और यदि कोई सबूत है तो उसे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के पास जाकर सौंपें।
विजय शर्मा ने तंज कसते हुए कहा है कि, बघेल चाहें तो तैयारी करने के लिए एक महीने का समय ले लें।



