Homeछत्तीसगढअलायंस एयर की फ्लाइट का हवा में इंजन फेल, दिल्ली एयरपोर्ट पर...

अलायंस एयर की फ्लाइट का हवा में इंजन फेल, दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली / बिलासपुर। बिलासपुर से प्रयागराज होते हुए दिल्ली जा रही अलायंस एयर की फ्लाइट (उड़ान संख्या 9I 698) में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया. सफर के दौरान हवा में ही विमान का बायां इंजन अचानक बंद हो गया. पायलट की सूझबूझ और तत्परता के कारण विमान को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर सुरक्षित उतार लिया गया. विमान में सवार सभी 40 यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित है।

पायलट ने तुरंत दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी जानकारी दी और आपात लैंडिंग की अनुमति मांगी। सूचना मिलते ही दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई। रनवे पर दमकल और एंबुलेंस समेत जरूरी इंतजाम किए गए।

दोपहर करीब 2:15 बजे विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। विमान में क्रू मेंबर्स समेत 40 लोग सवार थे और सभी सुरक्षित हैं।

यात्रियों के मुताबिक, लैंडिंग से करीब 30 मिनट पहले विमान का बायां इंजन बंद हो गया था। इसके बाद यात्रियों में डर का माहौल बन गया, लेकिन पायलट की सूझबूझ से विमान सुरक्षित लैंड हो गया।

यह घटना इसलिए भी अहम है क्योंकि करीब 15 दिन के भीतर अलायंस एयर की फ्लाइट से जुड़ी यह दूसरी गंभीर घटना है। इससे पहले 28 अगस्त को बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान अलायंस एयर के विमान का बायां टायर फट गया था।

लगातार दो घटनाओं के बाद विमान की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं। DGCA ने मौजूदा घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments