Homeछत्तीसगढBIG BREAKING: 2 दिसंबर को खरोरा से शुरू होगी ऐतिहासिक सद्भावना पदयात्रा,...

BIG BREAKING: 2 दिसंबर को खरोरा से शुरू होगी ऐतिहासिक सद्भावना पदयात्रा, CM साय दिखाएंगे हरी झंडी

आवाम दूत | खरोरा

सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और गुरु घासीदास बाबा के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक ऐतिहासिक और भव्य पदयात्रा होने जा रही है।

आगामी 2 दिसंबर से 6 दिसंबर तक खरोरा से पावन तीर्थ स्थल गिरौदपुरी धाम तक 5 दिवसीय विशाल सद्भावना पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल होंगे।

CM साय दिखाएंगे हरी झंडी

इस ऐतिहासिक यात्रा के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, क्षेत्रीय सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक अनुज शर्मा, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल और सर्व समाज के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

इस पदयात्रा को दोपहर 1 बजे खरोरा से भैंसा के लिए हरी झंडी दिखाकर भव्य रूप से रवाना किया जाएगा।

खरोरा में हुई बड़ी बैठक, सबने दिया साथ

खरोरा में आयोजित होने वाली सद्भावना पद यात्रा के लिए खरोरा नगर में बैठक संपन्न हुई, जिसमें सर्व समाज के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे। सभी ने बारी-बारी से यात्रा को सफल बनाने के लिए अपने विचार सामने रखे। जिस पर आयोजक मंडल द्वारा सभी बिंदुओं पर विचार करते हुए उसे पर निर्णय लिया गया।

पूरा रूट – जानिए कहां-कहां रुकेगी यात्रा

पहला दिन – 2 दिसंबर:
खरोरा से भैंसा। भैंसा में होगा पहला पड़ाव, जहां रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है। शाम को भैंसा में भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक स्वागत समारोह आयोजित होगा।

दूसरा दिन:
भैंसा में नाश्ते और भोजन पश्चात सडी, खरतोरा होते हुए पलारी पहुंचेगी। पलारी में यात्रा का रात्रि विश्राम होगा। इस अवसर पर पलारी में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर सर्व समाज के पदाधिकारियों और वरिष्ठ जनों का सम्मान किया जाएगा।

तीसरा दिन:
काफिला पलारी से प्रस्थान कर जिला मुख्यालय बलौदाबाजार की ओर बढ़ेगा। रास्ते भर विभिन्न गांवों और चौराहों पर यात्रियों का आत्मीय स्वागत होगा। बलौदाबाजार पहुंचने पर रात्रि विश्राम एवं सत्संग का आयोजन रहेगा।

चौथा दिन:
यात्रा बलौदाबाजार से निकलकर लवन मार्ग से होते हुए कसडोल पहुंचेगी, जहां सभी यात्रियों के लिए रात्रि विश्राम एवं भोजन का प्रबंध किया गया है।

पांचवां दिन – 6 दिसंबर:
कसडोल से प्रस्थान कर मड़वा मुख्य सेंटर पहुंचेगा। मड़वा मुख्य सेंटर से सभी श्रद्धालु एवं सामाजिक पदाधिकारीगण 3 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए पावन तपोभूमि गिरौदपुरी धाम पहुंचेंगे। धाम में पहुंचकर समस्त समाजों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना के साथ विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी, जिसके साथ ही यात्रा का विधिवत समापन होगा।

आवाम दूत की अपील

ये सिर्फ पदयात्रा नहीं, ये भाईचारे और समरसता का संदेश है। आवाम दूत की ओर से सभी श्रद्धालुओं से अपील है कि इस ऐतिहासिक यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

–

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments