Homeछत्तीसगढअवैध शराब की शिकायत मिली तो भड़क गए विधायक! जनचौपाल छोड़ सीधे...

अवैध शराब की शिकायत मिली तो भड़क गए विधायक! जनचौपाल छोड़ सीधे पहुंच गए कोचिये के घर, मौके पर ही लगा दी क्लास!

आवाम दूत | धरसींवा

धरसींवा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विधायक अनुज शर्मा जनचौपाल से उठकर सीधे अवैध शराब बेचने वाले कोचिये के घर पहुंच गए।

विधायक अनुज शर्मा द्वारा निकाली जा रही सेवा संवाद यात्रा का पांचवां दिन उत्साहपूर्ण रहा। यात्रा के दौरान विधायक अनुज शर्मा को ग्रामीणों और नगरवासियों का भरपूर स्नेह आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

जनचौपाल में आई शिकायत, विधायक ने लिया एक्शन

इस क्रम में उन्होंने नगर पंचायत कुंवरगढ़ सहित ग्राम भेंदा, पंडरभठा, भैंसमुड़ा, मुर्रा, देवरी और अकोली का सघन दौरा कर आम जनता से घर-घर भेंट की और उनकी समस्याएं सुनीं।

नगर पंचायत कुंवरगढ़ में आयोजित जनचौपाल के दौरान जब ग्रामीणों ने क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की शिकायत की, तो विधायक ने त्वरित और कड़ा रुख अपनाया। वे जनचौपाल से उठकर स्वयं प्रशासनिक अमले और ग्रामीणों के साथ सीधे अवैध शराब बेचने वाले कोचिये के घर जा पहुंचे और मौके पर दबिश दी।

मौके पर ही पुलिस-आबकारी को लगाई फटकार

विधायक के इस औचक और दबंग एक्शन से पूरे क्षेत्र के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही सख्त चेतावनी देते हुए क्षेत्र को पूरी तरह नशामुक्त रखने के कड़े निर्देश दिए।

ग्राम आगमन के दौरान विधायक ने कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों की पूरी टीम के साथ प्रत्येक ग्राम पंचायत का भ्रमण किया। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं व उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी।

‘जनचौपाल’ में सुनीं समस्याएं, मौके पर किया समाधान

‘जनचौपाल’ में उन्होंने ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

इसी कड़ी में ग्राम मुर्रा में ग्रामीणों द्वारा पैनल से संबंधित समस्या रखे जाने पर विधायक ने तत्काल संबंधित अधिकारी से चर्चा कर मौके पर ही उसका समाधान कराया। मुर्रा आगमन पर साख सहकारी समिति के अध्यक्ष ने विधायक श्री शर्मा का आत्मीय स्वागत किया।

आवाम दूत का सलाम

जनता की शिकायत पर कुर्सी छोड़कर सीधे कोचिये के घर पहुंच जाना – यही तो असली जनसेवा है। आवाम दूत की ओर से विधायक अनुज शर्मा के इस दबंग अंदाज को सलाम!

अब देखना ये है कि पुलिस और आबकारी विभाग विधायक के निर्देश के बाद कितनी सख्त कार्रवाई करता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments