जशपुर। जिला अस्पताल में मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर पैसे लेने का मामला सामने आया है। आरोपों से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।
मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में की गई है। इसके बाद डिप्टी कलेक्टर हरिओम द्विवेदी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
फिलहाल रिश्वत लेने के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वायरल वीडियो, शिकायत और अन्य तथ्यों की जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी।




